Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन मंच से खड़गे ने कही बड़ी बात

0
238

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे। पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान में बदलाव की है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो गए हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी CWC के आजीवन सदस्य होंगे।
कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।
कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।
देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।

अधिवेशन से जुड़े अपडेट:-

सोनिया गांधी ने कहा कि, दलितों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। हर संस्था का दुरुप्रयोग किया जा रहा है। संविधान के मूल्यों पर चोट की जा रही है।आगे और कठिन वक्त है।
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले देशवाशियों को एक संकल्प लेना है। सेवा, संघर्ष और बलिदान…सबसे पहले हिंदुस्तान। 75 साल में आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है, आज हमें यह कहने में गर्व हो रहा है कि राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।

पहले दिन शुक्रवार को क्या हुआ?
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को CWC मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में SC-ST, OBC, युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ।

26 फरवरी को क्या-क्या होगा

सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रिलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे।
दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे रैली । कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे।