Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांकेर में कार समा गई कुएं में, ढूंढते रहे परिजन फिर मोबाइल लोकेशन से निकाली गाड़ी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

0
271

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि कांकेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल वारफेयर कॉलेज के पास कार के कुएं में गिरने से उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

सुंदरराज ने बताया​ कि मृतकों की पहचान ओडिशा निवासी तपन सरकार (57), रीता सरकार (50) तथा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (42) एवं हजारी लाल डाली (67) के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये चारों लोग शनिवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने कांकेर गए थे।

उन्होंने आशंका जताई कि चालक ने समारोह से लौटते समय कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे एक चौड़े एवं गहरे कुएं में गिर गई, जिसके कारण उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कार सवार यात्री जब अपने घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस दल ने उनकी तलाश शुरू की।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाया और कुएं से शव बरामद किए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।