Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की जानें गईं, तेलंगाना बॉर्डर पर हुआ हादसा

0
285

 

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर । छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में घायल दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। बोलेरो वाहन से ये सभी भद्राचलम में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। लौटते समय बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी 8 शवों को आज बम्हनी गांव पहुंचाया गया है।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने सुसाइड कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों के नाम..

1. मनीराम ठाकुर (60)
2. राजेश ठाकुर (50)
3. किरण ठाकुर (35)
4. मनीषा ठाकुर (25)
5. साठ ठाकुर (55)
6. नयन ठाकुर (60)
7. डिलेंद्र ठाकुर
8. श्वेता ठाकुर