हस्ताक्षर न्यूज.
नया रायपुर के पास माना इलाके के नकटी गांव में बड़ा बुलडोजर एक्शन सोमवार यानी आज सुबह से शुरू कर दिया गया है। वहां तकरीबन 85 मकान गिराए जा रहे हैं, जो जांच में अवैध क़ब्ज़ा पाए गए हैं।
इनमे से कुछ पीएम आवास वाले भी हैं। इस गाँव में विधायक कॉलोनी बनाई जानी है। तोड़फोड़ का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, इस वजह से गांव में काफ़ी पुलिस और कोटवार तैनात हैं।
प्रशासन ने नकटी गांव के वार्ड 16 और 17 के लगभग 85 मकानों को खाली करने के लिए 48 घंटे का नोटिस दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें 26 जून को लाकर दिया गया, जिससे उन्हें व्यवस्था करने का समय नहीं मिला। जब प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, तो विरोध भी किया गया। विधायक कॉलोनी के लिए प्रस्तावित इस कार्रवाई और सरकारी बुलडोजर के डर से कई ग्रामीणों ने अपने घरों को खुद ही खाली करना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि बिना किसी स्पष्ट पुनर्वास व्यवस्था के बेदखल न किया जाए।



























