Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने पुनिया के सामने जता दी नाराजगी, बोले- चुनाव आया तो हमें पूछ रहे

0
274

 

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बिलासपुर । बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताआंे की नाराजगी खुलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के बड़े नेताओं से साफ कह दिया गया कि चुनाव के बाद से हमें उपेक्षित रखा गया। अब चुनाव होने वाला है तो फिर से हमारी पूछपरख की जा रही है।

बिलासपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक में खुद प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री शिव डहरिया और प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का पहुंचे थे। दिग्गजों के सामने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी उजागर हो गई।

सम्मेलन में बिलासपुर,तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी ,कोटा विधानसभा से निर्वाचित जन प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव, विधायक, अपैक्स बैंक, पर्यटन मंडल अध्यक्ष, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, मत्स्य बोर्ड, योग आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, ज़िला कांग्रेस कार्यकारिणी, शहर कार्यकारिणी, एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , महिला कांग्रेस ,सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, सभी ज़ोनअध्यक्ष, आईटी सेल, सोशल मीडिया सहित सभी विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।