Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

जनता कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया भाजपा में प्रवेश, दल बदलने वालों में कई कांग्रेसी भी शामिल

0
315

मंगलवार  काे सैंकड़ों नेताओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। इसमें कई नेता कांग्रेस, कई जनता कांग्रेस तो कई भाजपा से बगावत करने वाले पुराने नेताओं की घर वापसी हुई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

भाजपा ज्वाइन करने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश बसपा में सारंगढ़ से पूर्व विधायक रही कामदा जोल्हे, बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, भाजपा के ही बागी संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ से जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने दावा किया कि ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का नतीजा ही है कि हर वर्ग उनसे प्रभावित है। अब इन नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा कई इलाकों में मजबूत होने का विश्वास लिए हुए हैं। एक साझा बयान में पार्टी की तरफ से कहा गया कि ये पार्टी प्रवेश प्रदेश में कांग्रेस के लिए उल्टी गिनती वाला दिन है, उन्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है।