Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राजधानी में महिला ने सुसाइड नोट पर लिखा पति और सास का नाम, फांसी के फंदे से लटककर दी जान

0
94

रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस बात की सूचना पुलिस को घर वालों ने दी तो पुलिस की टीम मजिस्ट्रेट के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जिसके बाद लाश को फंदे से नीचे गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मौके से सोसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

ये पूरा मामला रविवार-सोमवार की रात का है। खमतराई थाना के भनपुरी इलाके के गोवर्धन चौक में रहने वाले राजेश साहू का अपनी पत्नी के साथ रजनी बघेल के साथ विवाद हुआ। दोनों ने लव मैरिज की है। इसके पहले भी दोनों के बीच घर की आपसी कहा सुनी में विवाद होते रहता था।

पुलिस को कमरे के अंदर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे महिला ने लिखा की वह जिंदगी से खुश नहीं है। उसको अपने पति और मां से उतना प्यार नही मिला, जितना वो चाहती थी। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाई कर रही है।