Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
138

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पुरातत्त्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा नहीं रहे. बुधवार रात 11.30 बजे के करीब उनका निधन हुआ. 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. अरुण कुमार शर्मा ने राम मंदिर बनवाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी ही मांग पर राम जन्म भूमि में खुदाई की गई थी. खुदाई में मिले अवशेषों पर उन्होंने रिसर्च किया था. इसके आधार पर कोर्ट में सबूत पेश किए गए थे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा के निधन का समाचार दुखद है. सिरपुर का उत्खनन उनके नेतृत्व में ही हुआ था. रामसेतु और अयोध्या के राममंदिर के पुरातात्विक विषयों पर उनकी राय अहम रही. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.