Advertisement Carousel

भीषण गोलीबारी में 8 की मौत, 10 घायल; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

0
437

सर्बिया में भीषण गोलीबारी की घटना देखने को मिली है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में एक सर्बियाई शहर के पास गुरुवार देर रात हुई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।

सर्बिया के सरकारी माडिया आरटीएस टेलीविजन के अनुसार, गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस समय हुई जब हमलावर ने चलती गाड़ी से ऑटोमेटिक गन से गोलियां चलाईं और फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।