Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सीएम भूपेश बघेल राजधानी स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में शामिल होने सपरिवार पहुंचे

0
117

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी आज मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी। सबसे पहले मुख्यमंत्री सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पोरा तिहार के विशेष अवसर पर किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नंदी बैल की पूजा की। साथ ही किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोला तिहार की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोरा तिहार पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है।

इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परंपराओं का संवाहक होते हैं। यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं। हमारा दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।