Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG के 3 हजार नाराज डॉक्टर्स चले गए हड़ताल पर, कह दिया नहीं करेंगे काम, जानिए क्या है वजह

0
232

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गुरुवार (Thursday) से जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं. जिसके चलते आज सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित है. जानकारी के अनुसार लगभग तीन हजार से ज्यादा डॉक्टर (doctor) हड़ताल पर चले गए हैं. अपनी स्टाइपेंड बढ़ाए जाने को लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने इकट्ठा होकर हड़ताल कर रहे हैं. जिसमें प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर (doctor) शामिल हुए हैं.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टरों (Doctors) की हड़ताल पूरे प्रदेश में किया जा रहा है. स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों (Doctors) ने बिलासपुर (Bilaspur) के सिम्स अस्पताल के मुख्य द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं रायपुर (Raipur) (Raipur) में मेकाहारा के मेडिकल कॉलेज के सामने आंदोलन चल रहा है. जूनियर डॉक्टर (doctor) ने कामकाज बंद कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके चलते रायपुर (Raipur) (Raipur) में सभी कंसल्टेंट डॉक्टर (doctor) की छुट्टियां रद्द कर काम पर बुलाया गया है. फिलहाल सभी ओपीडी में सीनियर डॉक्टर (doctor) मरीजों को देख रहे हैं.

राज्य में नौ मेडिकल कॉलेज हैं, इसमें लगभग तीन हजार जूनियर डॉक्टर, इंटर्न, बोंडेड डॉक्टर्स और मेडिकल कॉलेज के छात्र (student) हैं जो सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं. लेकिन पिछले चार सालों से डॉक्टरों (Doctors) के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसलिए डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसके चलते प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ सकती हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में सारा काम इंटर्न और जूनियर डॉक्टर (doctor) के भरोसे रहता है.