Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: सर्पदंश से 2 की मौत, मानसून के साथ आने लगे सांप काटने के मामले

0
195

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होते ही सर्पदंश के मामले भी सामने आने लगे हैं. वनांचल क्षेत्र गौरेला पेंड्रा मरवाही में सांप काटने के दो अलग अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई. एक की मौत घर से अस्पताल लाने के दौरान हो गई तो दूसरी मौत इलाज के दौरान हो गई.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

घर में सोने के दौरान महिला को सांप ने काटा:

जिले में शनिवार को दो लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई. पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र के रटगा गांव का है. जहां पर रहने वाली विमला बाई जब रात में घर में सो रही थी तब उसे एहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ चुभा है, जिसके बाद वो उठी और परिजनों को बताया कि उसके पैर में कुछ सोने के दौरान चुभने जैसे हुआ. घर के लोगों ने भी इसे मामूली बात समझते हुए सो गए. लेकिन कुछ ही देर में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. महिला की स्थिति बिगड़ते देख परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

दूसरा मामला कोटमी चौकी इलाके का है. जहां कपड़े का व्यापार करने वाले कोटमी निवासी बलदेव सिंह कोराम जो अपने घर में ही कुछ काम कर रहे थे. इसी दौरान घर में पेटी के पास बिल बनाकर रह रहे जहरीले सांप ने बलदेव के पैर में काट लिया. परिजनों के साथ तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

दोनों ही मामलों में जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया.