Advertisement Carousel

राजधानी में 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, सिर फटने से मौके पर ही मौत

0
77

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Narendra Modi

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शबनम परवीन है। वह बोरिया खुर्द की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार दोपहर को शबनम आरडीए कॉलोनी ब्लॉक-एच बोरियाखुर्द के निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेजी से दौड़ते हुए आठवीं मंजिल के ऊपर चढ़ गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। इसके बाद आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घरेलू विवाद में आत्महत्या का शक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि, महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि, महिला ने घरेलू विवाद के बाद यहां कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि, शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।