Advertisement Carousel

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
233

कोरबा के रजगामार ओमपुर के जंगल में मिले ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। प्रेमी से मिलने में आ रही समस्या को सदा के लिए खत्म करने के लिए मृतक की पत्नी ने ही मौत की साजिश रची थी। उसने अपने प्रेमी व उसके एक साथी की सहायता से यह घिनौना काम किया और अपने ही हाथों अपने सुहाग को उजाड़ लिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Narendra Modi

बालको नगर थाना के अंतर्गत रजगामार चैकी क्षेत्र के ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले की हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल मे मिला था। जांच और कुछ इनपुट के आधार पर पलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता कोसले उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार किया है। सुनियोजित तरीके से पत्नी ने पति की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक कुछ माह पूर्व परिवार समेत एनटीपीसी सीपत में कमाने खाने गया था जहां वो किराए के मकान में रहता था। इस दौरान वहीं रहने वाले दिनेश सोनवानी नामक युवक से मृतक की पहचान हो गई। जिसका अक्सर बसंत के घर आना जाना रहता था। कोरबा आने के बाद भी दिनेश अक्सर बंसत के घर आता था। जिससे मृतक की पत्नी और दिनेश के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। पति के कारण वह अपनी प्रेमी से नहीं मिल पाती थी यही वजह है कि सनिता कोसले ने दिनेश के साथ मिलकर बसंत को मारने की योजना बनाई। घटना को दिनेश ने अपने साथी सिकंदर के मिलकर अंजाम दिया।