Narendra Modi

12784/20 RO NO

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए आखिर क्यों बदल रहा मौसम?

0
17

रायपुर: राजधानी में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने लगी। जिसके कारण मौसम में ठंडापन आ गया। राज्य के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। रायपुर मौसम विभाग ने 12 से 15 जून के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून आने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास है। साथ ही चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। यह उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 25 मई की शाम तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही 27 व 28 मई को प्रदेश में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके प्रभाव के चलते ओडिशा के तटवर्ती इलाकों के साथ ही पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र के मौसम में परिवर्तन आ सकता है। मौसम विज्ञानियों ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।