Advertisement Carousel

बलौदा बाजार के किसान वामन राव टिकरिया को खूबचंद बघेल कृषक सम्मान, मिक्स और ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिये राज्य भर में मशहूर……..

0
239

हस्ताक्षर न्यूज

बलौदा बाजार के किसान वामन राव टिकरिया को इस साल का खूबचंद बघेल कृषक सम्मान से अलंकृत किया गया है।

वामन राव राज्य भर के किसानों के लिये किसी प्रेरणा से कम नहीं है। पोस्ट ग्रैजुएट होने के बाद उन्होंने अपने परिवार की खेती किसानी की जमीन को व्यवसायिक रुप दे दिया। लगभग १०० एकड़ से अधिक के रकबे में वे किसानी कर रहे हैं। साल में तीन फसल ले रहे हैं। पशुपालन, मछ्ली पालन के साथ ही देसी मुर्गियों और बतख तक की फार्मिंग कर रहे हैं। किसानों का क्लब हाउस बनाया हैं जहां पर हर हफ्ते किसानों को उन्नत खेती करने के लिए न सिर्फ प्रोत्साहित करते हैं बल्कि उनके साथ नईं तकनीकों को साझा करते हैं। ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कृषक सम्मान मिलना छोटी बात नहीं है, छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, हजारों किसान खेती कर रहे हैं। नई पीढ़ी अब पढ़ लिख कर किसानी की और लौट रही है। राज्य सरकार ३१०० रूपये क्विंटल में धान खरीद रही है। फसल खराब होने पर बीमा की रकम भी आसानी से मिल जाती है। अब खेती में भी कॉम्पिटीशन होने लगा है। वामन राव पुरानी और नई पीढ़ी के बीच के सेतु के रुप में सबके आदर्श किसान है।