Advertisement Carousel

उपराज सिंह सैंडो ने बनाया CISCE नेशनल गेम्स रिकॉर्ड……छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला तैराकी काCISCE नेशनल मेडल……

0
2

हस्ताक्षर न्यूज.

7वीं CISCE नेशनल एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 2 से 4 सितंबर 2026 तक बेंगलुरु में किया गया, जहाँ राजकुमार कॉलेज, रायपुर के उपराज सिंह सैंडो ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ के लिए इतिहास रच दिया।

छत्तीसगढ़ रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए उपराज ने ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में तीन पदक जीते

🥇 *स्वर्ण पदक – 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
🥈 *रजत पदक – 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
🥉 *कांस्य पदक – 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक

उपराज ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 31.27 सेकंड का समय निकालकर 31.89 सेकंड के पुराने CISCE नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया और नया CISCE नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि उपराज सिंह सैंडो ने CISCE नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में राज्य के लिए पहला पदक जीता है। तीन पदकों के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाना, छत्तीसगढ़ में स्कूली स्तर की तैराकी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उनके इस असाधारण प्रदर्शन ने राजकुमार कॉलेज, रायपुर, छत्तीसगढ़ रीजन और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।