Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से आनंद नगर के आदित्य चौधरी...
Advertisement Carousel

गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से आनंद नगर के आदित्य चौधरी की हुई मौत….11 वीं कक्षा में पढ़ता था 17 साल का आदित्य….. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था….. पूरे आनंद नगर में मातम का माहौल…..

0
2

छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने गए रायपुर के 17 वर्षीय 11वीं के छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है।

यह दुखद हादसा रविवार, 6 सितम्बर 2026 को हुआ। मृत छात्र की पहचान आदित्य चौधरी के रूप में हुई है, जो रायपुर के आनंद नगर का निवासी था। इस हादसे से पूरी कॉलोनी में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार आदित्य अपने 5-6 दोस्तों के साथ रविवार को गजपल्ला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत जिला प्रशासन, वन विभाग और SDRF (State Disaster Response Force) की टीम को सूचित किया गया। लगभग 3 से 4 घंटे चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने वॉटरफॉल के निचले हिस्से में पत्थरों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।