Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ आ रहे हैं राजनाथ सिंह, जानिए क्या है खास कार्यक्रम

0
228

रायपुर। चुनाव करीब आते ही केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा होने लगा है। दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से लगी हुई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी छत्तीसगढ दौरे पर रहेंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दे कि बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आएंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ में आएंगे और कांकेर में सभा करेंगे। मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर BJP का महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलने वाला है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में सभा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा, वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे। घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी। जनसम्पर्क अभियान के तहत देशभर में 51 बड़ी सभा है।