Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के दो अफसर गिरफ्तार, ED के रडार में फंसे, अवैध लेन-देन में शामिल होने का शक

0
290

रायपुर । ED ने प्रदेश के दो और अफसरों को अरेस्ट किया है। ये दो खनिज अधिकारी हैं। अब तक इस मामले में इन दोनों को मिलाकर कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है, इस बार ED ने जिला खनिज अधिकारी एस.एस. नाग को गिरफ्तार किया है। नाग अभी कोरबा में खनिज विभाग के उप संचालक हैं। इससे पहले वे रायगढ़ में खनिज अधिकारी रहे हैं। उनके साथ सूरजपुर के सहायक खनिज अधिकारी संदीप नायक को भी गिरफ्तार किया गया है।

ED इन्हें अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ करेगी। शक है कि खनीज अफसरों ने मिलकर कोयला परिवहन में बड़ी अवैध लेन-देन की है।