Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

0
67

जांजगीर चांपा जिले के नगपुरा-जावलपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में तीन घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारियों की द्वारा आर्थिक मदद के भरोसा दिलाया। वहीं, ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मिली जानकारी अनुसार, जावलपुर का रहने वाला कलेश्वर साहू 24 वर्ष जो कि बाजारों में जाकर चना बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम रात बलौदा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी नैला की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन से उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कलेश्वर साहू अपनी बाइक से दूर सड़क पर गिरा। वहीं, ट्रेलर वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार को गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को बंद कर चक्का जाम किया गया। इसकी जानकारी बलौदा पुलिस को होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान गुस्से में ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क को जाम किया और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और वाहनों का आवागम शुरू कराया गया।