Advertisement Carousel

CG के इस लड़के पर आ गया फिलिपिंस की दुल्हन का दिल, I lOVE YOU कहा और हो गई शादी

0
217

राजनांदगांव। शादी का मौसम शुरू हो गया है। चारों ओर बारात और बैंड बाजा की धुन सुनाई देने लगी है। 14 जनवरी को संस्कारधानी में एक अनोखी शादी हुई। मंडप पर फिलीपींस की बेटी दुल्हन के रूप में बैठी हुई नजर आई। अपने प्यार को पाने हैजल कतर से संस्कारधानी दौड़ी आई। ममता नगर निवासी भावेश गायकवाड़ ने फिलीपींस की रहने वाली हैजल से भारतीय संस्कृति के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ शादी की। बता दें कि भावेश और हैजल कतर में मर्चेंट नेवी में पदस्थ हैं।

Narendra Modi


पांच साल बाद बंधे शादी के बंधन

पांच साल पहले कतर में नौकरी के दौरान हैजल और भावेश में पहली मुलाकात हुई। पहले ही नजर में हैजल ने भावेश को दिल दे बैठी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। ममता नगर गली नंबर सात निवासी भावेश गायकवाड़ कतर में मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। वहीं हैजल भी नौकरी करती है। नौकरी के दौरान दोनों को प्यार हो गया। भावेश ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। हैजल प्रस्ताव स्वीकार कर ली। वहीं माता-पिता को इस संबंध में जानकारी दी। माता-पिता ने भी शादी के लिए हामीभर दी। जिसके बाद भावेेश ने हैजल को राजनांदगांव लेकर आ गया और शनिवार को शादी कर ली।


स्पेशल वीजा लेकर आई भारत

हैजल शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर आई है। शनिवार को भावेश और हैजल ने भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी की। शादी के बाद हैजल ममता नगर के गायकवाड़ परिवार की बहू बन गई है। हैजल को हिंदी नहीं आती है। परिवार के सदस्य हिंदी में बात करते हैं तो उसके पति भावेश उसे ट्रांसलेट कर बताते हैं। हैजल भारतीय संस्कृति को करीब से देखकर काफी गदगद है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की भी काफी सराहना की है। शादी के बाद भावेश और हैजल एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों परिवार में काफी खुशी है। सोमवार को दोनों फ्लाइट से कतर लौट जाएंगे।