Advertisement Carousel

CG के इस भाजपा नेता की हत्या, टहलने निकले नेता की लाश मिली

0
342

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम की हत्या कर दी गई। इनकी लाश मिली है, शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

 बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।