Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

इस वीकेंड ओटीटी पर होने जा रहा है जबरदस्त धमाका, रिलीज हो रही हैं ये मोस्ट अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज

0
207

नई दिल्ली: इस वीकेंड पर आपको ओटीटी पर फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. चर्चित फिल्म लस्ट स्टोरीज का सीक्वल इसी हफ्ते रिलीज हो रहा है. तो वहीं अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर द नाइट मैनेजर 2 को लेकर भी दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है. आप भी ओटीटी पर कुछ नया देखने के लिए बेताब हैं तो जान लीजिए कि किस प्लेटफार्म पर आपको ये नई सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

लस्ट स्टोरीज 2

साल 2018 में रिलीज ‘लस्ट स्टोरीज’ का सीक्वल लस्ट स्टोरी 2, 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा, काजोल और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजरा आएंगे. फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था, अब इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदे हैं.

द नाइट मैनेजर 2

सस्पेंस से भरी ये कहानी एक ऐसे पूर्व नेवी ऑफिसर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब एक होटल में नाइट मैनेजर के तौर पर काम कर रहा है. सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसे 30 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाना है.

अफवाह

इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को 30 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, सुमित कौल, सुमित व्यास और शारिब हाशमी जैसे सितारे नजर आएंगे.

सार्जेंट

रणदीप हुडा की निर्देशित, जियो सिनेमा की नई पेशकश एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो अपनी सीमाओं से बाहर जाने के लिए जाना जाता है. ये पुलिस अधिकारी एक अज्ञात लड़की के मामले को फिर से देखने का फैसला करता है जिसका शव एक साल पहले मिला था. रणदीप हुड्डा के साथ आदिल हुसैन, सपना पब्बी और अरुण गोविल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.