Home छत्तीसगढ़ जेल से रिहाई के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा…. कांग्रेस...
Advertisement Carousel

जेल से रिहाई के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा…. कांग्रेस विधायकों के साथ ही बीजेपी के विधायकों ने गले मिलकर पूछा हालचाल…..

0
103

कवासी लखमा छत्तीसगढ़ के पहले विधायक हैं, जिनपर सदन में “नो स्पीच” प्रोटोकॉल लागू हुआ है। इसके तहत वे सदन में शराब स्कैम को लेकर न कोई टिप्पणी करेंगे और न ही मामला उठाएंगे। कवासी जब भी विधानसभा आएँगे, उन्हें सचिव को सूचित करना होगा। इसी तरह, जाते समय भी सूचना देनी होगी। लखमा इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा पाएंगे। सदन के बाहर राजनैतिक गतिविधि में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अर्थात्, लखमा अपने रायपुर निवास से विधानसभा आएंगे और वापा निवास लौट जाएँगे। विधानसभा में उनकी समस्त गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। लखमा को को विधानसभा की चर्चा में शामिल होने की अनुमति है। हालांकि उपरोक्त में से किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो अनुमति रद्द कर दी जाएगी।