Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सुष्मिता सेन को फिट होने के बावजूद पड़ा दिल का दौरा, जानिए कौनसी हैं वो चीजें जो बनती हैं हार्ट अटैक की वजह

0
278

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस की गिनती में आती हैं. शायद ही कोई इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को कुछ ही दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था. सुष्मिता ने बीते दिन, गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का जिक्र किया. सुष्मिता ने लिखा, ‘मुझे कुछ दिनों पहले ही दिल का दौरा पड़ा था. एंजियोप्लास्टी हो चुकी है, स्टेंट अपनी जगह पर है… और सबसे जरूरी मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि मेरे पास बड़ा दिल है.’ इसके बाद सुष्मिता ने अपने शुभचिंतकों को शुक्रिया भी कहा. ऐसे में सवाल उठता है कि आजकल हार्ट अटैक (Heart Attack) इतना सामान्य क्यों हो गया है और फिट लोगों को भी दिल का दौरा क्यों पड़ता है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

हार्ट अटैक की वजहें | Causes Of Heart Attack

तनाव

शारीरिक रूप से फिट रहने के बावजूद भी यदि आप स्ट्रेस से घिरे रहते हैं तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. तनाव या चिंता सेहत को भी प्रभावित करते हैं. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि इस तनाव से मुक्ति पा ली जाए. एक्सरसाइज, योगा और मेडिटेशन आदि तनाव (Stress) दूर करने में सहायता प्रदान कर सकते हैं.

इंटेस वर्काउट

एक्सरसाइज करने से सेहत दुरुस्त रहती है और व्यक्ति फिट भी रहता है. लेकिन, जरूरत से ज्यादा इंटेस एक्सरसाइज कई दिक्कतों की वजह भी बन सकती है. दिन में 150 मिनट तक मॉडरेट एक्सरसाइज करना पर्याप्त होता है जिससे दिल की सेहत बनी रहती है. इससे ज्यादा एक्सरसाइज की जाए तो हार्ट कोंप्लिकेशंस होना शुरू हो सकती हैं.

खानपान का ध्यान ना रखना

खानपान में शुगर, एनिमल फैट्स, प्रोसेस्ड फूड्स और ट्रांस फैट जरूरत से ज्यादा होने पर दिल के रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. ये फूड्स कॉलेस्ट्रोल और मोटापे की भी वजह बनते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाते हैं. इनसे बेहतर अपने खानपान में फल, सब्जियां, फाइबर और हेल्दी ऑयल्स को शामिल करना चाहिए.

परिवार में किसी को पड़ा हो दिल का दौरा

हार्ट अटैक जैसी चीजों में फैमिली हिस्ट्री भी देखी जाती है. अगर आपके परिवार में किसी को दिल का दौरा पड़ा होगा तो संभावना है कि आपको भी दिल का दौरा पड़ सकता है, खासकर अगर आपके भाई, बहन, पिता, मां या दादा आदि को दिल का दौरा पड़ा हो तो. इसका रिस्क ज्यादातर 50 की उम्र के बाद बढ़ जाता है.