Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कोयंबतूर में डॉक्टर रमन सिंह की स्लिप डिस्क की सफल सर्जरी….. होली के बाद वापस लौटेंगे रायपुर….. विधानसभा के बजट सत्र की तब तक अध्यक्षता कर रहे धरमजीत सिंह…..

0
2

हस्ताक्षर न्यूज.  स्लिप डिस्क की अत्यधिक तकलीफ़ के कारण विधानसभा का बजट सत्र छोड़कर तमिलनाडु गए स्पीकर डॉ रमन सिंह की बुधवार को सुबह कोयम्बटूर के अस्पताल में सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी ख़ुद डॉ रमन की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पूर्व सीएम डॉ रमन ने अपनी पोस्ट पर लिखा-  आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित हॉस्पिटल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप मैं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूँ। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूँ I

डॉ रमन की जगह अभी विधानसभा की अध्यक्षता धर्मजीत सिंह कर रहे हैं और पूर्व स्पीकर धरम कौशिक को भी जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि डॉ रमन होली के आसपास लौट आएंगे और संभव है कि इसी बजट सत्र के अंतिम दिनों में वे विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लें।