छत्तीसगढ़ पुलिस के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी मयंक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर शराब से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया । इसमें हैंगओवर देर रात शराब ज्यादा हो जाने से सिर चकराना उल्टी हो जाना जैसी बातें लिखी है । दूसरी तरफ राजधानी रायपुर की पुलिस नशा मुक्ति पर अभियान चला रही है जिसका नाम है हेलो जिंदगी।

हालांकि मयंक श्रीवास्तव की पोस्ट शायराना अंदाज में है। जीवन की परिस्थितियों को साहित्यिक ढंग से पेश किया गया है, मगर अधिकारी की शराब से जुड़ी इस पोस्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में नशा मुक्ति को लेकर प्रदेश सरकार जागरूकता के अभियान चलाने की बात कह चुकी है। हाल ही में एक एडवाइजरी भी जारी हुई थी जिसमें पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर नशाखोरी से जुड़ी चीजों को प्रमोट करने वाले पोस्ट ना डालने की सलाह दी गई थी।




























