Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर, माकन बने स्क्रीनिंग कमेटी चीफ, प्रत्याशी तय करने में अहम रोल

0
226

रायपुर। AICC ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. एल हनुमंतिया और नेटा डिसूजा को मेंबर बनाया गया। इस कमेटी का प्रत्याशी चयन में अहम रोल रहेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन AICC के महासचिव और कांग्रेस कार्य समिति CWC के सदस्य हैं। वे इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। वह दो बार सांसद के रूप में और तीन बार दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए । माकन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।