Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ

0
161

रायपुर। राहुल गांधी रायपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगें।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे एक लाख 30 हजार हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की प्रथम किस्त आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी जारी करेंगे।
बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में राहुल शामिल होंगे। वह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की राशि का हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरण करेंगे।

2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ भी करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपये की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही चयनित 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।