Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

प्रियंका गांधी ने कोरबा की सभा में कह दी ये बड़ी बात, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
88

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मतदाता नेताओं की नीयत देखें और अपने अनुभव के आधार पर ही मतदान करें। छत्तीसगढ़ की कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के समर्थन में गुरुवार को आयोजित जनसभा में प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक के बाद आरोपों के तीर छोड़े।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

अपने 40 मिनट से ज्यादा चले संबोधन में उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा बार खरबपति उद्योगपति शब्द का प्रयोग किया। इतनी ही बार अडानी का नाम लिया। कांग्रेस के न्यायपत्र को सामने रखा। महिला, आदिवासी, युवा, किसानों की बात उठाई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लेकर हाथरस की घटनाओं का जिक्र किया। महिला कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन की बात उठाई। हसदेव आंदोलन की चर्चा की।

पांच किलो राशन देकर आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है भाजपा
प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता आएंगे धर्म और परंपराओं पर खतरे की बात कहकर आपके वोट ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो प्रकार के नेता है। पहले वो जो दूसरी पार्टियों में थे, सर्वाधिक भ्रष्ट थे उन्हें अब भाजपा में जगह मिली है वहीं दूसरे नेता वो हैं जो हवा हवाई बात करते हैं जिन्हें आम लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। धर्म की बात कह कर और पांच किलो राशन देकर भाजपा आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस न्याय पत्र लागू कर आपको आत्मनिर्भर बनाने का वादा करती है।

विपक्ष के दो दो मुख्यमंत्री जेल में
प्रियंका ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि देश का निर्माण अहिंसक आंदोलन से हुआ है। संविधान ने आंदोलन का अधिकार भी दिया है लेकिन मौजूदा सरकार आम लोगों की आवाज दबाने पर तुली है।

राजीव गांधी को भी पड़ती थी डांट
अपने भाषण में प्रियंका ने कई बार अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता जब दौरे पर जाते थे तो गांव के लोग उन्हें चाय पिलाकर खराब सड़कों पर सवाल पूछते थे, डांटते थे। आज के दौर में नेताओं की यह जवाबदेही खत्म होती जा रही है।

कांग्रेस ने राष्ट्रीयकरण किया भाजपा निजी हाथों में सौंप रही खदानें
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया वहीं भाजपा खदानों का निजीकरण कर रही है।

ईमानदार हैं तो सच बोलें
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी मंचों पर खुद को ईमानदार कहते हैं, उन्हें देश में बेरोजगारी पर सच्चाई से अपनी बात कहनी चाहिए। मोदी आपके संघर्ष की बात नहीं करते।

स्वाभिमान की बात उठाई इसलिए भूपेश निशाने पर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच प्रियंका ने कहा कि चूंकि बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात कही थी, केंद्र से आंख मिलाकर बात करते थे इसलिए उनपर निशाना साधा जा रहा है।

प्रियंका ने यह भी कहा-

– इलेक्टोरेल बांड भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम है। भाजपा ने कोरोना के टीका बनाने वाली, गुजरात पुल हादसे से जुड़ी कंपनी से चंदा लिया।

– लोग खड़े- खड़े काम करते- करते मौत का शिकार बन रहे हैं। कोराना बनाने वाली कंपनी का टीका बनाने वाली कंपनी कह रही है कि एक दो प्रतिशत लोगों के साथ ऐसा हो सकता है।

– संविधान बदलने की बात भाजपा के छुटभैया कह रहे हैं लेकिन मोदी नहीं कहते। भाजपा का इतिहास रहा है कि वह पहले नकारती है फिर उसे लागू करती है।