Advertisement Carousel

प्रमोद दुबे को मंडी की जिम्मेदारी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में संभालेंगे कमान

0
339

 

रायपुर । रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को ऑबर्जवर बनाया गया है। वो मंडी जिले की 33 मंडी सीट के ऑबर्जवर बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव के मद्देनजर उन्हें ये जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय से राजीव शुक्ला ने ये आदेश जारी किया है।

दरअसल नवंबर के महीने में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में खुद की स्थिति मजबूत करने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। देश के पीएम मोदी भी 14 या 15 अक्तूबर को फिर हिमाचल जाकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भाजपा भी पूरा जोर लगाकर अपनी सियासत चमकाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।