Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

डी पुरंदेश्वरी को मंत्री रविंद्र चौबे का करारा जवाब, शाप और सिर के हजार टुकड़े हो जाने जैसी बातों पर बवाल

0
312

रायपुर। बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने डी पुरंदेश्वरी से पूछा है कि क्या यह मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा, क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया जा रहा है। जिस तरह से राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया, वैसी कोई सोच है बीजेपी की। उन्होंने कहा, झीरम के नर संहार में कांग्रेस ने अपनी एक पूरी पीढ़ी को खो दिया है। यह बयान बताता है कि भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है। उन्होंने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कृषि,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौब ने कहा, भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान की हम निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके लिए आपत्तिजनक बयान देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। चौबे ने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। उन्होंने सोमवार को कहा था, मुझे ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शाप है। अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सिर हजार टुकड़ों में बंट जाएगा। वो हर मामले में झूठ बोलते हैं।