Advertisement Carousel

गरियाबंद में चुनावी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, MP का रहने वाला था जवान

0
150

गरियाबंद: छत्‍तीसगढ़ में दूसरे चरण में तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्‍या कर ली।

फिलहाल आत्‍महत्‍या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में हुई।

जानकारी के अनुसार, जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। जवान जियालाल पंवार 34वीं बटालियन की ए कंपनी में तैनात था, जो मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी बताया गया। वह चुनावी ड्यूटी के तहत छत्तीसगढ़ आया हुआ था।