Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राजधानी के अस्पताल में मरीज ने लगाई पांचवी मंजिल से छलांग, सिर फटने से हुई मौत

0
49

रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल में एक दुखद घटना घटी, जहां एक मानसिक रूप से बीमार मरीज पांचवीं मंजिल से गिरकर अपनी जान गंवा बैठा। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार शाम को वह अचानक ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ओडिशा के निवासी 60 वर्षीय राम बिस्वाल को 22 अगस्त से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से बीमार थे, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। राम बिस्वाल की मौत अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरने से हुई थी। राम बिसवाल जैसे ही जमीन पर गिरा, तो उसका सिर बुरी तरह फट गया। घटना के बाद, तेलीबांधा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही, अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। राम बिस्वाल की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada