CG: भाभी को घर से निकालने की बात पर बढ़ा विवाद, भाई ने गला दबाकर अपने ही भाई की ली जान

0
180

बिलासपुर जिले के कोटा से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, दोनों भाई के बीच भाभी को घर से निकालने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ कि,एक भाई दूसरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक का नाम जयलाल भानु हैं। वह ग्राम छतौना का निवासी हैं। वहीं मृतक युवक का नाम शत्रुघ्न भानु हैं। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।