Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG के इस अस्पताल में हुई बड़ी लापरवाही: तड़पता रहा मरीज और पार्टी मनाता रहा स्टॉफ

0
75

भिलाई। जिला अस्पताल दुर्ग में प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। यहां मरीज बुखार से तड़प रहा था, लेकिन वहां के स्टॉफ ने ओपीडी टाइम खत्म हो जाने के चलते न तो उसका इलाज किया और न ही दवा दी। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर दवा ना देने वाले कर्मचारी ट्रामा यूनिट में अपने एक सहकर्मी का बर्थडे एंजॉय कर रहे हैं। यह वीडियो मरीज के परिजन ने बनाया है। इसकी सूचना सिविल सर्जन को फोन पर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ओपीडी में एक महिला स्टॉफ बैठी है। उसके सामने ही बाहर एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन स्टॉफ ने ओपीडी का टाइम खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से मना कर दिया। जब परिजन ने दवा देने के लिए कहा तो महिला स्टॉफ ने कहा कि उसने दवा लिख दी है, काउंटर से ले लो।

जब मरीज के परिजन ने काउंटर में दवा मांगी तो वहां मौजूद एक स्टॉफ ने दवा देने से ही मना कर दिया। परिजन ने बताया भी कि मरीज की हालत गंभीर है। उसे काफी तेज बुखार है, लेकिन स्टॉफ ने कहा कि दूसरे काउंटर से दवा ले लें उनका टाइम खत्म हो गया है।

मरीज के परिजन ने जो वीडियो बनाया है वो 12 जुलाई शुक्रवार दोपहर 2 बजे का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर दवा ना देने वाले कर्मचारी ट्रामा यूनिट में अपने एक सहकर्मी का बर्थडे एंजॉय कर रहे हैं। वो केक काट रहे हैं, लेकिन दो मिनट समय देकर मरीज को बुखार की दवा नहीं दे सके।

मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे 

मरीज के परिजन ने घटना के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू को पूरी जानकारी देनी चाही तो उन्होंने कलेक्टर मीटिंग में होने की बात कही और आरएमओ से शिकायत करने कहा। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिविल सर्जन का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।