Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ आ रहे हैं मोहन भागवत, जानिए किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0
290

जशपुरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत,आज शाम 5 बजे जशपुर पहुंचेगें। तय कार्यक्रम के अनुसार नियमित उड़ान से वे दोपहर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेगें। यहां से रवाना होकर शाम 5 बजे,वनवासी कल्याण आश्रम में पहुंचने का समय निर्धारित है। रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय मुख्यालय में वे रात्रि विश्राम करेगें। सोमवार को उनकी सुबह की शुरूआत,आश्रम में प्रार्थना सभा और शाखा से होगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस दौरान,कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं के अलावा किसी अन्य को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी दोपहर 12 बजे, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर,वे जनजातिय गौरव दिवस समारोह का आगाज करते हुए,विशाल शोभा यात्रा को रवाना करेगें। बिरसा मुंडा चौक से मोहन भागवत,वापस वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेगें और दोपहर 2 बजे दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद,ढाई बजे रणजीता स्टेडियम में आयोजित जनजातिय गौरव दिवस पर आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेगें।

शाम 5 बजे आमसभा के समापन के बाद वापस कल्याण आश्रम पहुंच कर रात्रि विश्राम करेगें। मंगलवार 15 नवंबर को आश्रम के सुबह के नित्य कार्यक्रम में शामिल होने और नाश्ता करने के बाद,मोहन भागवत,पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए,अंबिकापुर रवाना हो जाएंगें। आरएसएस प्रमुख के इस दो दिवसीय प्रवास को लेकर जिले में उत्सव जैसा महौल देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग उनके स्वागत करने और उद्बोधन सुनने के लिए उत्सुक नजर आ रहें हैं।

भगवा रंग में रंगा शहर 

मोहन भागवत के प्रवास,आदिवासी गौरव दिवस और दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर शहर में जबर्दस्त महौल बना हुआ है। पूरा शहर भगवा ध्वज और तोरण से सज चुका है। मोहन भागवत की एक झलक पाने के लिए शहरवासी उत्सुक नजर आ रहें हैं। शहर के नुक्कड़ से लेकर घरों तक इस कार्यक्र की चर्चा हो रही है। 14 नवंबर को आयोजित होने वाली आमसभा के लिए स्टेज तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। दो दिन के लिए बस स्टेण्ड को शहर से बाहर,एस्ट्रो टर्फ हाकी मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। रायगढ़,रांची और अंबिकापुर से शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। बिरासा मुंडा चौक से निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

भागवत के संबोधन पर टिकी नजर 

इस पूरे कार्यक्रम में 14 नवंबर को शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित आम सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन को लेकर लोगों की नजर टिकी हुई है। लोग इस बात को लेकर कयास लगा रहें है कि जिले में बीते कुछ समय से विवादों के केन्द्र में रहे आदिवासी हिंदू नहीं हैं,सरहुल पूजा विवाद,मतांतरितों को आरक्षण सूची से बाहर किए जाने की मांग ओैर ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों को लेकर क्या कहेगें?