Advertisement Carousel

मिजोरम में बड़ा हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ओवर ब्रिज गिरा, 17 की मौत

0
181

मिजोरम में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां हादसा हुआ है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ। उस वक्त सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था।

Narendra Modi

कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका
दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 श्रमिक मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।