Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी शराब दुकानें

0
66

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 22 जून को शराब उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि इस दिन यानी शनिवार को छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग ने 22 जून को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस की घोषणा की है. इसी दिन प्रदेश में शराब की बिक्री नहीं होगी, और प्रशासन ने इस आदेश का पालन करने के लिए शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. कई ऐसे लोग हैं जो शनिवार के दिन पार्टी करते हैं जाम छलकाते हैं. लेकिन इस बार 22 जून शनिवार को शराब दुकानें बंद रहेंगी.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

राज्य शासन ने 22 जून को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस की घोषणा की है. वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल बार्स और क्लब्स को बंद रखना होगा. इसके साथ ही, इस दिन दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और क्लब्स में मदिरा की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं होगी.

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गैर-मालिकाना क्लब्स, रेस्टोरेंट्स, स्टार होटल और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं होगी. इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब भंडारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी और उन्हें जब्त कर कार्रवाई की जाएगी. आबकारी विभाग की टीमें शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई करेंगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी देंगी. प्रदेश में विशेष दिवसों के मौके पर प्रशासन की ओर से बंद का आदेश जारी किया जाता है.