Advertisement Carousel

लखमा ने तो राज्यपाल को लेकर दिया बवाली बयान, कहा- वो RSS की राजनीति पर नाच रहीं

0
268

रायपुर । छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बोल राज्यपाल अनुसुइया उइके को लेकर बिगड़े हैं। जगदलपुर में उन्होंने मीडिया को अपना बयान देते हुए कहा कि, RSS और भाजपा की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं। वे राजनीतिक माया जाल में फंस चुकी हैं। RSS और भाजपा ने उन्हें फंसा दिया है। दरअसल, आरक्षण बिल पर राज्यपाल ने अब तक दस्तखत नहीं किया है। इसी नाराजगी में आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार राज्यपाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Narendra Modi

कवासी लखमा ने कहा कि, अगर लोकसभा में भारत सरकार की तरफ से कोई बिल लाया जाता है तो उस पर दस्तखत राष्ट्रपति करते हैं। इसी तरह विधानसभा से पारित आरक्षण के बिल पर दस्तखत राज्यपाल को करना चाहिए। लेकिन, वे इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के पास जा रहीं हैं। मुझे राजनीति करते 24 साल हो गए हैं। लगातार विधायक बना हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में इस तरह का काम कभी नहीं देखा है। भाजपा और RSS की राजनीति पर राज्यपाल नाच रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता सरकार से ही अपना हक मांगेगी। आदिवासी जनता ने अपना हक मांगा और हमने आरक्षण बिल ला दिया। लेकिन, राज्यपाल राजनीति कर रहीं हैं। इसलिए वे आरक्षण बिल पर अपने दस्तखत नहीं कर रहीं। कवासी लखमा ने कहा कि, सरकार जनता के हितों में काम कर रही है। लेकिन, भाजपा के कार्यकर्ता आरक्षण को लेकर गलत भ्रम फैला रहे हैं।