कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को तारतार करने का मामला सामने आया है. जहां कोरबा में चाचा ने अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार मासूम का चाचा उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां पर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़ित मासूम ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. परिजनों ने चाचा के खिलाफ लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना में की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. देश में इन दिनों लगातार रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. महिलाओं के प्रति देश में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. कार्रवाई होने के बाद भी इसमें कमी नहीं आ रही है. अगर कहीं पर कार्रवाई हो भी रही है तो अपराधी कुछ दिनों तक शांत होने के बाद से ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं.
Latest article
एक्स्ट्रा टाइम के सेकंड हॉफ में सब्सिट्यूट खिलाड़ी फेरोंन टोरेस के गोल से स्पेन...
हस्ताक्षर न्यूज.
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup) का खिताब जीतते हुए फुटबॉल की दुनिया में फिर से अपना दबदबा कायम कर...
संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार…… ममता की पार्टी...
हस्ताक्षर न्यूज.
विपक्ष के सांसदों ने आज (Parliament Monsoon Session) से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से प्रतीकात्मक विरोध में वॉकआउट कर दिया।
ममता बनर्जी की...
E 20 पेट्रोल की वजह से कार का इंजन रास्ते में चलते चलते हुआ...
हस्ताक्षर न्यूज.
देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी बीच रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...



























