Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में एक और छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी हुआ फरार

0
214

जशपुर. नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के बाद युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. घायल छात्रा को अंबिकापुर रेफर किया गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घायल छात्रा पत्थलगांव के निजी स्कूल में पढ़ती थी.