Advertisement Carousel

किरणमयी नायक ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्यों को दी भावभीनी विदाई

0
93

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के चार सदस्यों को उनके कार्यकाल समाप्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में इन सभी का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस मौके पर सदस्यों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग के कार्यालय में आयोजित किए गए विदाई समारोह में कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में तथा सभी क्षेत्रों में आयोग के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। उनके अनुभवो का लाभ आगे भी आयोग को मिलता रहेगा। इस मौंके पर नीता विश्वकर्मा, अर्चना उपाध्याय और बालो बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि आयोग आयोग में कार्यकाल के दौरान अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित सभी का सहयोग मिला। महिलाओं के अधिकार और उन्हें न्याय दिलाने का अवसर मिला। आगे भी महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूक करते रहेंगे। इस मौंके पर आयोग के सदस्य सचिव मनोज कुमार, सहायक संचालिका पुष्पा किरण कुजूर एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य नीता विश्वकर्मा, अर्चना उपाध्याय, एवं बालो बघेल का कार्यकाल समाप्त हुआ है जबकि डॉ. अनिता रावटे ने सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इन सभी सदस्यों ने 27 जुलाई 2021 को आयोग में पदभार ग्रहण किया था।