Home छत्तीसगढ़ जस्टिस सूर्यकांत देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश बने…..14 महीने का होगा...
Advertisement Carousel

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश बने…..14 महीने का होगा कार्यकाल…. जनवरी 2027 में होंगे रिटायर…..

0
106

14 महीने का होगा कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे। उनका कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे पूर्व CJI जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हुआ। हरियाणा के हिसार जिले से 50 किमी दूर पेटवार गांव में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत का जीवन प्रेरणा देने वाला है। उनके पिता संस्कृत के शिक्षक और साहित्यकार थे, मां गृहणी। 10वीं तक उन्होंने गांव में ही पढ़ाई की। पहली बार शहर तब देखा, जब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर गए।