Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बड़ी खबर – कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस, ब्रम्हानंद नेताम हो सकते हैं गिरफ्तार

0
237

रायपुर । कांकेर में सियासी तमाशा बढ़ चुका है। यहां झारखंड के कुछ पुलिसकर्मी पहुुंचे हैं। खबर है कि भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिसकर्मियों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा को ढूंढने का प्रयास किया मगर वो घर पर नहीं मिला। अब उसकी भी तलाश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध करने की तैयारी कर रखी है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पॉलिटिकल ड्रामा बढ़ने के आसार हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

माेहन मरकाम ने लगाए थे ये आरोप
पिछले रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है। 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने FIR की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। घटना 2019 को बताई जा रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। ”

मोहन मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है। मरकाम ने कहा कि जिस साल FIR दर्ज हुई थी, तब झारखंड में भाजपा की रघुबर दास की सरकार थी।