Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बृजमोहन अग्रवाल का चैलेंज पड़ गया भाजपा को भारी, जानिए CM बघेल ने क्या कहा

0
248

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा एक बलात्कारी के साथ खड़ी है। नाबालिग से रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा, भाजपा के ही नेता बृजमोहन अग्रवाल और दूसरे लोग गिरफ्तार करने को लेकर चुनौती दे रहे थे। अब झारखंड पुलिस पहुंच गई तो इस मामले को षडयंत्र बताने लगे हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रायपुर में हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा ही पहले ये कह रही थी कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करें। गिरफ्तारी के लिए चैलेंज कर रही थी और अब जब पुलिस आयी है तो हाय तौबा क्यों मचा रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि आओ यहां से गिरफ्तार करके दिखाओ अब जब पुलिस आयी है तो यही लोग कुछ और बोल रहे हैं। भाजपा नेताओं के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, कानून अपना काम कर रहा है। किसी के दोस्त रहने से कोई गिरफ्तारी नहीं हो जाती। 15 साल की नाबालिग के साथ जो रेप किया गया था, उस मामले में ये केस दर्ज हुआ है। वह भी 2019 में जब झारखंड में रघुवर दास यानी भाजपा की सरकार थी। भाजपा नेताओं को उनसे पूछना चाहिए कि इतना पहले षडयंत्र कैसे शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी के दोस्त रहने पर क्या किसी की गिरफ्तारी हो जायेगी? कानून अपना काम करता है। दूसरे राज्य की पुलिस आती है, यहां थाने अथवा एसपी ऑफिस से मदद मांगती है तो जो भी प्रक्रिया है उसके तहत मदद की जाती है।

भाजपा पर लगाया दुष्कर्मी को बचाने का आरोप
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर दुष्कर्मी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होने पूछा, क्या किसी बलात्कारी को इस तरह बचाना चाहिए? जो गलत है वह गलत है-उसे छुपाने की क्या जरूरत है। उसे स्वीकार करना चाहिए था कि उनसे गलती हुई है। उनकी ही सरकार में तो एफआईआर हुआ है। गलती स्वीकार न करके बार-बार छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे दूसरी गलती होगी।