Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के घर झारखंड पुलिस की दबिश, नोटिस भेजकर बुलाया थाने

0
264

रायपुर । एक्शन मोड में झारखंड पुलिस ने बलात्कार के आरोपों से घिरे छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम समेत तीन लोगों को थाना बुलाया है। इनके घर के बाहर नोटिस चिपकाया गया है। इन्हें थाना में उपस्थित होने कहा गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इधर दूसरी ओर इस बवाल के मध्य ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया था। उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है। कांग्रेस ने मेरे चरित्र पर दाग लगाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा है। उपचुनाव में सामने अपनी हार को देख साजिश रचकर मुझे बदनाम किया जा रहा है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव
कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है। यह सीट पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से खाली हुई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 5 नवंबर को इस चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। यह चुनाव गुजरात चुनाव के साथ ही कराया जाएगा। इसका परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के परिणामों के साथ आएगा।