Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में एक ऐसा पंडाल, जहां गणपति पहने दिखे 35 लाख का सोने का मुकुट

0
194

रायपुर: गणेश चतुर्थी की शुरू हो चुकी है, जिसके जश्न की तैयारी पूरे देश में बड़े स्तर पर की जा रही हैं। 19 सितंबर से पूरे देश में जगह-जगह पर सार्वजनिक पंडाल में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। बता दें कि, छत्तीसगढ़ के रायपुर में ऐसे ही एक सार्वजनिक पंडाल में गणपति बप्पा को सोने की मुकुट के साथ सजाया जाता है। बप्पा का ये सोने का मुकुट 700 ग्राम का है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुकुट के साथ सजाते हैं बप्पा

रायपुर के गोल बाजार में श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल की तरफ से हर साल गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान बप्पा की प्रतिमा के साथ पंडाल लगाया जाता हैं। इस पंडाल में बप्पा की प्रतिमा को सोने के मुकुट के साथ सजाया जाता है। इस बार भी बप्पा की प्रतिमा के साथ पंडाल सजाया गया।

गणेश उत्सव की खास मान्यता
समिति के पदाधिकारी ने बताया कि बप्पा की प्रतिमा को सोने के मुकुट से सजा कर सभी लोगों के दर्शन के लिए खुले तौर रखा जाता है। पूरे भारत में यह पहला ऐसा पंडाल है जहां बप्पा की प्रतिमा को सोने के मुकुट के सजाया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि समिति के कुछ अलग करने की चाहत के साथ सोने के मुकुट का विचार सामने आया है। इसके बाद साल 2018 में स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर इस सोने के मुकुट तैयार किया गया था, जिसे उन्होंने गणपति बप्पा को समर्पित कर दिया है। रायपुर के गोल बाजार में गणेश उत्सव की खास मान्यता है।

35 लाख रुपए का मुकुट
बप्पा के इस मुकुट की कीमत घरेलू बाजार में 35 लाख रुपए से अधिक है। पूरे उत्सव के दौरान ये मुकुट पंडाल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहता है।