Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कि ग्रामीण की हत्या

0
74

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक व्यक्ति कथित तौर पर पुलिस के मुखबिर के रूप में काम करता था.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात धनोरा पुलिस थाना क्षेत्र के टिमडी गांव में हुई जब पीड़ित की पहचान दिनेश मंडावी के रूप में हुई, जो एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था.

उन्होंने कहा, ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मंडावी पर गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर भाग गए. दिनेश मंडावी को घायल अवस्था में जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उन्होंने दम तोड़ दिया.’

अधिकारी ने बताया कि मंडावी पुलिस की विशेष खुफिया शाखा के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू कर दी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है जिसमें इस साल अब तक 113 नक्सली मारे जा चुके हैं. बीते मई महीने में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था.